एडिलेड टेस्ट : न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

एडिलेड, 27 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हुए टेस्ट इतिहास के पहले दिन-रात के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

टेस्ट क्रिकेट के 138 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई मैच कृत्रिम रोशनी में खेला जाएगा। यह घटना 1979 की उस ऐतिहासिक घटना की ही तरह क्रांतिकारी साबित हो सकती है, जब पहली बार एकदिवसीय क्रिकेट दुधिया रोशनी में खेला गया था।

टीमें :

आस्ट्रेलिया : जोए बर्न्‍स, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शान मार्श, एडम वोग्स, मिशेल मार्श, पीटर नेविल, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल, जोश हाजलेवुड और नाथन लॉयन।

न्यूजीलैंड : मार्टिन गुपटिल, टॉम लैथम, केन विलियमसन, रॉस टेलर, ब्रेंडन मैक्लम (कप्तान), बीजे वॉटलिंग, मिशेल सैंटनर, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, टिम साउदी और ट्रेंट बाउल्ट।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493