एडिलेड टेस्ट : बारिश के कारण तीसरे दिन के मैच में देरी

एडिलेड, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम और आस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शनिवार को बारिश के कारण देरी से शुरू हो रहा है।

एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी खेल रही है और उसने सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं।

आस्ट्रेलिया की पारी को संभालने वाले ट्रेविस हेड (61) और मिशेल स्टॉर्क (8) तीसरे दिन पारी को आगे खेलने मैदान पर उतरेंगे। दोनों दूसरे दिन शुक्रवार को नाबाद लौटे थे।

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं, वहीं इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट हासिल हुए।

भारत ने इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए अपनी पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (123) के शतक के दम पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 250 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493