एडीडास इण्डिया ने ‘1डीसी’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। एडीडास इण्डिया ने यहां खेल के सामान की सबसे बड़ी केंद्रीकृत सुविधा ‘1डीसी’ का उद्घाटन किया। 2,60,000 वर्गफुट में फैली इस सुविधा का प्रबन्धन दुनिया के अग्रणी अनुबंध लॉजिस्टिक्स कंपनी डीएचएल आपूर्ति श्रंखला के द्वारा किया जाएगा।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक, एडीडास इण्डिया के प्रबन्ध निदेशक डेव थॉमस ने कहा, “देश में सबसे बड़े स्पोर्ट्स रीटेल के रूप में यह डीसी (वितरण केंद्र) हमारे ‘नए दृष्टिकोण’ का एक हिस्सा है, जो बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को आकर्षित करने, कारोबार को बढ़ाने तथा पूरी मूल्य श्रंखला में प्रभाविता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

दिल्ली के पास लुहारी में स्थित यह वितरण केन्द्र पुराने पांच वितरण केन्द्रों को प्रतिस्थापित करेगा। एडीडास और रीबॉक ब्रांड के पांच वितरण केंद्रों को एक करके एक डीसी बनाने से निश्चित रूप से एडीडास समूह के लिए लागत प्रभाविता बेहतर होगी तथा आपूर्ति श्रंखला बेहतर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493