एडेल बहुत मजाकिया हैं : बेट मिडलर

लॉस एंजेलिस, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका बेट्टे मिडलर गायिका एडेल को बहुत मजाकिया मानती हैं। दोनों का परिचय दिग्गज गायक और दोनों के दोस्त एल्टन जॉन ने कराया था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, मिडलर को जब यह पता चला कि एडेल उनसे मिलना चाहती हैं तो वह बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने उन्हें अपने घर दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया।

मिडलर ने ‘मैजिक रेडियो’ के दिए साक्षात्कार में कहा, “मुझे लगता है कि वह (एडेल) हमारे समय की बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं। मुझे उनका गीत लिखने का कौशल बहुत पसंद है। वह बढ़िया संप्रेषक और बेहद मजाकिया हैं।”

गायिका के मुताबिक, उन्होंने एडेल से लॉस एंजेलिस में मुलाकात कर उनके साथ समय बिताया। एल्टन जॉन ने एडेल को अपने घर खाने पर बुलाया था तो उस समय उन्होंने (एडेल) मिडलर से मिलने की इच्छा जताई थी, जिससे मिडलर बेहद प्रभावित हुई थीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बेहद कम लोग ही उनसे मिलने की इच्छा रखते हैं।

गायिका ने कहा, “अधिकांश लोग पॉल मैकॉटर्नी या ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से मिलना चाहते हैं, लेकिन मुझसे नहीं मिलना चाहते। मैंने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी कि उम्र के इस पड़ाव पर मेरा इस तरह का कोई प्रशंसक होगा। मैं उन्हें प्यार करती हूं। वह हमारे घर आईं और हमने एडेल के लिए खाना बनाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493