एड्रिआना संग दीपिका करेंगी आईवीयर ब्रांड का प्रचार

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ब्रांड ‘वोग आईवीयर स्पिं्रग समर (एसएस) 2016’ के अभियान के लिए ब्राजील की सुपर मॉडल एड्रिआना लिमा और चीनी अभिनेत्री लियू शिशी के साथ हाथ मिलाया है।

ये तीनों विश्व के तीन अलग-अलग शहरों दुबई, लॉस एंजिल्स और पेरिस की यात्रा करेंगी। दीपिका इस अभियान के तहत दुबई जाएंगी।

दीपिका ने एक बयान में कहा, “वोग आईवीयर के साथ उसके ‘एसएस 2016’ अभियान के लिए सहयोग देना बेहद मजेदार है। दुबई इस संग्रह के लिए बिल्कुल उपयुक्त स्थान है जो कि नारीत्व, आधुनिकता और आकांक्षा का संगम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493