मेलबर्न, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के टेस्ट बल्लेबाज एड कोवान ने रविवार को कहा कि निकट भविष्य में उनके राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की संभावना कम है लेकिन इसके बावजूद उनका क्रिकेट करियर पहले ही तरह जारी रहेगा।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट के अनुसार कोवान ने कहा, “मेरे अंदर अभी भी अपने देश की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा है। मैं जानता हूं कि यह निकट भविष्य में नहीं होने वाला है लेकिन फिर भी आप सपने को बरकरार तो रख सकते हैं।”
कोवान ने यह संकेत भी दिए कि अब वह क्रिकेट के अलावा जिंदगी के कुछ और अहम जरूरतों पर ध्यान देना चाहते हैं कि आगे बढ़ने का यह सही समय है।
कोवान ने साथ ही कहा कि चयनकर्ताओं की नजर जोए बर्न्स पर है और संभव है कि क्रिस रोजर्स के संन्यास लेने के बाद उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया जाए।
dharmpath.com dharmpath