एड शीरन ने डेमियन हर्स्ट से नया टैटू डिजाइन करवाया

लंदन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। गायक एड शीरन ने हालिया टैटू मशहूर कलाकार डेमियन हर्स्ट से डिजाइन करवाया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके ‘ के मुताबिक, शीरन (25) ने हर्स्ट से अपने लिए नए टैटू का डिजाइन तैयार करने के लिए कहा।

शीरन ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “डेमियन ने मेरे अगले टैटू की डिजाइन तैयार कर ली है, इसलिए मैं इसे बनवाने जा रहा हूं। यह एक खोपड़ी है, यह बहुत अच्छा है।”

गायक ने कहा कि वह 60 से ज्यादा टैटू बनवा चुके हैं, इसलिए वह नहीं जानते कि इस टैटू को वह शरीर के किस हिस्से पर बनवाने जा रहे हैं।

गायक ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने यह टैटू अपने नए अल्बम ‘डिवाइड’ के लिए हर्स्ट के आर्ट स्टूडियो में बनवाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493