एड शीरन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

लंदन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक एड शीरन ने विश्वभर की यात्रा करने के लिए सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना ली है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शीरन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए कहा है कि वह विश्वभर का भ्रमण करने का अवसर खोना नहीं चाहते।

शीरन (24) की पोस्ट के मुताबिक, “मैं अपने फोन, ईमेल और सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना रहा हूं। पिछले पांच वर्षो में सोशल मीडिया के जरिए दुनिया से जुड़कर मुझे अच्छा लगा, लेकिन मैं दुनिया भर की यात्रा करने के अवसर को खोना नहीं चाहता और थोड़े समय के लिए इनसे दूरी बना रहा हूं।”

हालांकि, शीरन ने कहा कि वह काम से ब्रेक नहीं ले रहे हैं। उनकी तीसरी अल्बम जल्द ही रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493