अबु धाबी, 23 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज को 2015 के लिए सर्वोत्तम वित्तीय सुधार पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उद्यम नवाचार के क्षेत्र में काम करने वाली एक अमेरिकी कंपनी ने दिया है।
इन्नोवेशन एंटरप्राइज ने एतिहाद एयरवेज को यह पुरस्कार उसके आउटस्टेशन फायनेंस ट्रांसफॉर्मेशन कार्यक्रम के लिए दिया, जिसका विकास खर्च घटाने के लिए विमानन कंपनी के प्रोसेसिंग कार्य का केंद्रीकरण करने के लिए किया गया है।
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी जेम्स रिग्ने ने कहा, “हमारी वित्तीय टीम द्वारा किए गए बेहतरीन काम के लिए इस पुरस्कार को पाकर हम बेहद खुश हैं।”
उन्होंने कहा कि उनके वित्तीय टीम द्वारा लागू किए गए कार्यक्रम से कंपनी को 2.8 करोड़ डॉलर की बचत हुई है और इस साल पांच करोड़ डॉलर की और बचत होगी।
dharmpath.com dharmpath