एतिहाद, जेट एयरवेज ने मुंबई इंडियंस के साथ बढ़ाया करार

कोलकाता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। एतिहाद एयरवेज और जेट एयरवेज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के एयरलाइन पार्टनर और मुख्य प्रायोजक होंगे। इसकी घोषणा मंगलवार को हुई।

आईपीएल-आठ का पहला मैच बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच इडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है।

मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश अंबानी ने करार पर खुशी जताते हुए कहा, “हम एतिहाद और जेट एयरवेज जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के साथ अपना अनुबंध आगे बढ़ा कर बेहद खुश हैं। हम आगे अपने इस रिश्ते को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493