सापोरो (जापान), 21 फरवरी (आईएएनएस)। कजाकिस्तान ने यहां जारी एशियाई शीतकालिन खेलों में अपनी झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला है। उसके खिलाड़ी रिनात मुखिन ने मंगलवार को 15 किलोमीटर क्रॉस कंट्री स्कीइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शिराहाटायामा ओपन स्टेडियम में खेली गई इस प्रतियोगिता में मुखिन ने 41 मिनट 25.3 सेकेंड में दूरी तय कर सोने का तमगा हासिल किया।
जापान के नाओटो बाबा मुखिन से 4.5 सेकेंड पीछे रहे। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जापान के ही अकिरा लेंटिंग ने 41 मिनट 33.3 सेकेंड़ में दूरी तय कर कांस्य पदक हासिल किया।
इससे पहले महिलाओं की 10 किलोमीटर की प्रतियोगिता में जापान की युकी कोबायाशी ने 30 मिनट 24.6 सेकेंड में दूरी तय कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दक्षिण कोरिया की मौजूदा विजेता ली चाए ने रजत पदक हासिल किया। कजाकिस्तान की येलेना कोलोमिना को कांस्य पदक मिला।
dharmpath.com dharmpath