रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के दिग्गज धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने जोर देते हुए कहा है कि ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक में एथलेटिक्स जगत उन्हें जीतते हुए देखना चाहता है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फ्रांस के अखबार ली पारिसिएन को शनिवार को दिए साक्षात्कार में बोल्ट ने कहा है कि जब उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था तब ही वह जानते थे कि एथलेटिक्स उन्हें जीतते हुए देखना चाहता है।
उन्होंने कहा कि विश्व के महान धावकों में बने रहना उनकी इच्छा है।
जमैका के इस धावक ने कहा कि जब भी ओलम्पिक खेल होते हैं तो उन्हें एहसास होता कि यह उनके लिए निर्णायक पल है और इसी तरह उन्हें रियो ओलम्पिक के दौरान लग रहा है।
29 वर्षीय बोल्ट इस समय अपने तीसरे ओलम्पिक स्वर्ण पदक की दौड़ में हैं। उन्होंने बीजिंग ओलम्पिक-2008 और लंदन ओलम्पिक-2012 में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा के साथ-साथ 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा में भी जीत हासिल की थी।
dharmpath.com dharmpath