एनआईआईटी का मुनाफा 56 फीसदी गिरा

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। कौशल विकास कंपनी एनआईआईटी के मुनाफे में वित्त वर्ष (2016-17) की तीसरी तिमाही के दौरान 56 फीसदी की गिरावट आई और यह छह करोड़ रुपये रही।

कंपनी द्वारा नियामक में दाखिल रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 13.7 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का राजस्व 267.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 262.3 करोड़ रुपये था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493