नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष (2017-18) की तीसरी तिमाही के दौरान एनआईआईटी टेक्नॉलजीज के मुनाफे में 21.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जोकि 75.6 करोड़ रुपये रही, जबकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 62.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
कंपनी ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसके राजस्व में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जोकि 756.5 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 693.8 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा कंपनी ने शुक्रवार को नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर सिंह की नियुक्ति की घोषणा की। बयान में कहा गया कि इसके अलावा अरविंद ठाकुर को उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर सिंह ने कहा, “अमेरिका और यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में डिजिटल कारोबार में वृद्धि के कारण ऑपरेटिंग मार्जिन में 17.1 फीसदी की वृद्धि हुई है।”
एनआईआईटी टेक्नॉलजीज के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरविन्द ठाकुर ने कहा, “पिछली तिमाही में अच्छी वृद्धि के बाद इस तिमाही में 13 करोड़ डॉलर के नए कारोबारी सौदे हुए, जिसनें 3 बड़े सौदे तथा नए लोगोज शामिल है।”
dharmpath.com dharmpath