एनएच 7 विकेंडर एक्सप्रेस 7 शहरों का दौरा करेगी

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बकार्डी एनएच 7 विकेंडर एक्सप्रेस सात शहरों का दौरा करेगी। कार्यक्रम की यह यात्रा कोलकाता से 7 अक्टूबर को शुरू होगी।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बकार्डी एनएच 7 विकेंडर एक्सप्रेस सात शहरों का दौरा करेगी। कार्यक्रम की यह यात्रा कोलकाता से 7 अक्टूबर को शुरू होगी।

भारत में सबसे बड़े संगीत समारोहों में से एक बकार्डी एनएच 7 विकेंडर का आठवां संस्करण मेघालय (27-28 अक्टूबर) और पुणे (8-10 दिसंबर) में आयोजित किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, कई कलाकारों के अभिनय से सजा एक दिवसीय संगीत समारोह 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर को बेंगलुरू में, 5 नवंबर को पुदुच्चेरी में, 12 नवंबर को जयपुर में, 19 नवंबर को हैदराबाद में 26 नवंबर को इंदौर और 2 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा।

यह बकार्डी एनएच 7 वकेंडर एक्सप्रेस संस्करणों के लिए दूसरा वर्ष है, जो पिछले वर्ष पांच शहरों में हुआ।

इन संस्करणों में डच मेटल बैंड टैक्चर्स, इंडियन डीजे न्यूक्लिया, बांग्ला-रॉक पायोनियर्स फोसिल्स, चेन्नई रॉक आउटफिट स्कार्ट, हिप-हॉप आइकन डिवाइन और कई अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे।

ओएमएल एंटरटेंमेंट के सीईओ और संस्थापक विजय नायर ने कहा, “पिछले वर्ष एक्सप्रेस संस्करणों को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, इसलिए इसका अधिक शहरों में विस्तार करने का निर्णय करना आसान था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493