‘एनएच10’ की सराहना से अनुष्का खुश

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘एनएच10’ को दर्शकों से मिल रही सराहना से खुश हैं। इस के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाली अनुष्का का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लीक से हटकर बनी इस फिल्म को ऐसी प्रतिक्रिया मिलेगी। सिनेमाघरों में फिल्म के अंत में दर्शकों की तालियों से वह बेहद खुश हैं।

नवदीप सिंह निर्देशित ‘एनएच10’ में नील भूपलम ने भी भूमिका निभाई है। यह एक युगल की कहानी है।

अनुष्का को खुशी है कि फिल्म न सिर्फ आलोचकों, बल्कि दर्शकों की सराहना पाने में भी सफल रही।

अनुष्का ने कहा, “यह बहुत अच्छा है कि ऐसी फिल्मों को सराहाना मिल रही है। मैंने इस फिल्म से कोई उम्मीद नहीं की थी, क्योंकि मैं ऐसी ही हूं.. आपको बस अपना काम करना चाहिए और उसके बाद नंबर खुद आपके पीछे आएंगे।”

अनुष्का ने कहा, “हमने किसी चीज की उम्मीद नहीं की थी, लाभ के लिए कोई लक्ष्य नहीं तय किया गया था, इसलिए यह बहुत अच्छी रही।”

अनुष्का ने बताया कि दर्शकों के साथ फिल्म देखते समय वह विजयी महसूस कर रही थीं।

अनुष्का ने कहा, “मैंने दर्शकों के साथ फिल्म देखी। उन्होंने अंत में तालियां बजाईं। ऐसा कभी नहीं हुआ था। फिल्म के अंत में लोगों को तालियां बजाते देखना बहुत संतोषजनक था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493