‘एनएच10’ जैसी और फिल्में करना चाहती हैं अनुष्का

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेहद खुश हैं कि उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘एनएच10’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों की तारीफें मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब उन्हें इस तरह की और फिल्में बनाने का हौसला मिला है।

अनुष्का ने कहा, “हमें संतोष है कि हमने हटकर फिल्म बनाई और दर्शकों को पसंद आई। व्यावसायिक रूप से भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।”

नवदीप सिंह निर्देशित ‘एनएच10’ की कहानी एक युगल के हाइवे यात्रा के बारे में है। अभिनेता दर्शन कुमार और नील भूपलम ने भी इसमें काम किया है।

अनुष्का ने कहा कि इस फिल्म की कामयाबी उनके लिए दोहरी सफलता है, क्योंकि इसमें उन्होंने अभिनय भी किया है और वह फिल्म की निर्माता भी हैं।

अनुष्का ने कहा, “मुझे खुशी है कि लोगों को इस तरह की फिल्में पसंद आती हैं और भविष्य में मैं ऐसी और फिल्में बनाने की हिम्मत कर सकती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493