एनएसआईसी और क्रिसिल ने टीएफटीएस को दी एमएसई4 रेटिंग

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। ट्रेंडसेटर्स फेसिलिटीज एंड टेकनिकल सर्विसेज (टीएफटीएस) को उच्चप्रदर्शन क्षमता एवं औसत से अधिक वित्तीय क्षमता के लिए एनएसआईसी-क्रिसिल ने सर्टिफिकेशन तथा एमएसई4 रेटिंग से सम्मानित किया है। क्रिसिल कारोबारों की वित्तीय क्षमता एवं स्थिरता का मूल्यांकन करती है।

कंपनी ने एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया कि टीएफटीएस निर्माण, सेवाओं एवं आतिथ्य कारोबार के लिए देश की सबसे तेजी से विकसित होती मैन पावर आउटसोर्सिग सर्विस कम्पनियों में से एक है।

क्रिसिल एक विश्वस्तरीय विश्लेषणात्मक कम्पनी है जो रेटिंग, अनुसंधान, जोखिम एवं नीतिगत परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराती है। यह भारत में क्रेडिट रेटिंग अवधारणा में अग्रणी है और अब तक 50,000 से ज्यादा संगठनों को रेटिंग दे चुकी है।

भारतीय श्रम बल एवं विशिष्टीकृत श्रम आउटसोर्सिग में पिछले दशक के दौरान तेजी से विकास हुआ है। क्रिसिल संगठनों द्वारा रेटिंग एवं सर्टिफिकेशन से छोटे एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) की स्थिरता एवं विकास सम्भावनाओं को मापने में मदद करती है। आमतौर पर उच्च रेटिंग वाली कम्पनियों की संगठनात्मक संरचना, वित्तीय प्रदर्शन क्षमता उच्च होती है, उनकी वित्तीय क्षमता भी अच्छी होती है।

टीएफटीएस की उपाध्यक्ष कनिका कोहली ने कहा, “एनएसआईसी-क्रिसिल द्वारा यह सर्टिफिकेशन इस बात की पुष्टि करता है कि हम भारतीय कारोबारों की जरूरतों के अनुसार शीर्ष पायदान के श्रम बल समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। उच्च एमएसई 4 रेटिंग हमारे संगठन की उच्च संचालानात्मक क्षमता तथा वित्तीय स्थिरता को दर्शाती है। हमें खुशी है कि हमें सर्टिफिकेशन और रेटिंग दोनों से सम्मानित किया गया है। आने वाले समय में भी हम अपनी गुणवत्ता प्रक्रियाओं में सुधार जारी रखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493