एनएसए ने नवाज को नियंत्रण रेखा की स्थिति की जानकारी दी

इस्लामाबाद, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जांजुआ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को नियंत्रण रेखा की स्थिति की जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि जंजुआ ने नवाज को भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर हुई लड़ाई और ‘दुश्मन के किसी भी हमले’ को नाकाम करने की व्यवस्था की जानकारी दी।

पाकिस्तान ने कहा है कि बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के उस पार भारत की ओर से की गई गोलीबारी में उसके दो सैनिक मारे गए हैं।

पाकिस्तान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को खारिज कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493