एनटीआर, मोहनलाल संग काम करना भाग्यशाली होना : विदिशा

चेन्नई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह कोरतल्ला शिवा द्वारा निर्देशित आगामी तेलुगू फिल्म ‘जोनाथन गेराज’ में जूनियर एनटीआर और मोहनलाल जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिला है।

विदिशा फिल्म में मोहनलाल की बहू का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं। फिल्म में एनटीआर और मोहनलाल संग महत्वपूर्ण ²श्य है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैंने ऐसे सितारों के साथ काम किया।”

एनटीआर और मोहनलाल के साथ काम करने के बारे में उन्होंने बताया, “वे अच्छे कलाकार हैं। एनटीआर ने मुझे सेट पर सहज महसूस कराया। वह काफी चुप रहते हैं। दूसरी और मोहनलाल सर बड़े विनम्र हैं और वह अपने सभी सह-कलाकारों के साथ बातचीत करते हैं।”

फिल्म में विदिशा एक अमीर खानदार की लड़की की भूमिका में हैं। इसमें उन्नी मुकुन्दन, सचिन खेडेकर और देवयानी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।

अभिनेत्री ने बता, “मै स्टाइलिश, मॉडर्न लड़की के किरदार में हूं। मैं आसानी से किरदार से जुड़ सकती हूं। मुझे इस फिल्म में काम करने में मजा आया और इसमें सीनियर कलाकारों से सीखने का मौका मिला।”

विदिशा के पास फिल्मों के प्रस्ताव की भरमार है, लेकिन उन्हें किसी पर हामी भरने की जल्दबाजी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493