एनटीटी डेटा ने किया डेल सर्विसेज का अधिग्रहण

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की सिस्टम इंट्रेगेशन कंपनी एनटीटी डेटा ने गुरुवार को डेल सर्विसेज का अधिग्रहण करने की घोषणा की, ताकि कंपनी के ब्रांड और आईटी सेवाओं का वैश्विक स्तर पर विस्तार किया जा सके।

नए अधिग्रहित किए गए व्यापार का अंतरिम आधार पर नाम एनटीटी डेटा सर्विसेज रखा गया है।

एनटीटी डेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन मैक्केन ने एक बयान में बताया, “हमारी संयुक्त विशेषज्ञता, सेवाओं और संसाधनों के साथ हम उच्च प्रतिस्पर्धी बाजार में एक कदम आगे रहने में सक्षम होंगे।”

मैक्केन को इस व्यापार की समग्र जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह संयुक्त कंपनी व्यापार और प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण के लिए समग्र सर्विस पोर्टपोलियो वाली कंपनी में से एक का प्रतिनिधित्व करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493