एनटीपीसी का मुनाफा 2 फीसदी घटकर 2445 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी, एनटीपीसी ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को खत्म हुई दूसरी तिमाही में मुनाफे में 2.3 फीसदी की गिरावट की जानकारी दी है, जोकि 2,444.80 करोड़ रुपये रहा।

शेयर बाजार में दाखिल की गई नियामकीय रपट में कंपनी ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 2,469.47 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के परिचालन आय में 1.6 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 19,698.8 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 19,397.9 करोड़ रुपये थी। इस अवधि में कंपनी के बिजली उत्पादन में 7.35 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के राजस्व में 1.89 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 19,960 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 19,589 करोड़ रुपये थी।

एनटीपीसी की अन्य आय में समीक्षाधीन तिमाही में 37 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 261.6 करोड़ रुपये रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 190.6 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493