लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। एचबीओ की पुरस्कार विजेता टीवी श्रृंखला ‘एनटूरेज’ पर आधारित फिल्म का संगीत जून में जारी किया जाएगा। फिल्म में ग्रैमी पुरस्कार विजेता फेरेल विलियम्स का भी एक गाना है।
फिल्म का के लेखक, निर्देशक एवं निर्माता डॉ एलिन ने एक बार फिर संगीत सुपरवाइजर स्कॉट वेनर से हाथ मिलाया है, जिनके द्वारा चुने गए संगीत ने टीवी श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
एलिन ने एक बयान में बताया, “संगीत हमेशा से टीवी धारावाहिक ‘एनटूरेज’ का अभिन्न अंग रहा है और फिल्म इससे अलग नहीं है।”
‘एनटूरेज’ का संगीत एक जून से डिजिटल मीडिया पर उपलब्ध होगा और 15 जून से सोनी म्यूजिक पर उपलब्ध होगा।
विलियम्स ने फिल्म में अतिथि भूमिका भी निभाई है। उन्होंने कहा, “मुझे फिल्म बेहद पसंद आई।”
dharmpath.com dharmpath