नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेशेवर लीग यूनाइटेड बास्केटबाल एलायंस (यूबीए) ने एनबीए के दिग्गज एसी ग्रीन को अपने साथ खेल निदेशक के रूप में जोड़ लिया है।
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेशेवर लीग यूनाइटेड बास्केटबाल एलायंस (यूबीए) ने एनबीए के दिग्गज एसी ग्रीन को अपने साथ खेल निदेशक के रूप में जोड़ लिया है।
इस बात की घोषणा रविवार को की गई।
यूबीए के चेयरमैन टॉमी फिशर ने कहा, “आज हमने, भारत और बास्केटबाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए एक ऐसे शख्स को अपने साथ जोड़ा है जिसने खेल को उच्च पेशेवर स्तर पर पहुंचाया। हम एसी का अपनी टीम में स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भारत में बास्केटबाल लगातार आगे बढ़ता रहे।”
ग्रीन ने कॉलेज के दिनों से बास्केटबाल को अपनाया था और औरिगन राज्य में पीएसी-10 प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे। ग्रीन ने लैकर्स की तरफ से तीन बार राष्ट्रीय बास्केटबाल चैम्पियनशिप (एनबीए) का खिताब जीता है।
ग्रीन ने कहा, “बास्केटबाल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। मैं एक बार फिर भारत आने और यहां खेल के विकास में अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं। यूबीए ने पिछले दो साल में काफी उन्नति की है।”
dharmpath.com dharmpath