रविवार, 31 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) की टीम ब्रुकलिन नेट्स रविवार को इंडिया डे मनाएगी। टूर्नामेंट में रविवार को नेट्स का मुकाबला डेट्रॉयट पिस्टन्स के खिलाफ होगा।
ऐक्सल इंडिया की साझेदारी के साथ आयोजित इस शाम में भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाया जाएगा।
इस उत्सव की शुरुआत दोपहर में एक बॉलीवुड नृत्य प्रतियोगिता के साथ होगी। प्रतियोगिता की शीर्ष दो टीमें दिन में एक और बार प्रस्तुति देंगी। पहले स्थान की टीम मैच के हाफटाइम के दौरान प्रस्तुति देगी जबकि दूसरे पायदान की टीम मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले नृत्य करेगी।
मैच के दोरान ब्रुकलिन नेट्स एक बॉलीवुड गाने पर नृत्य करेंगे, जिसे चांदनी नावोदिता ने निर्देशित किया है। चांदनी नावोदिता एक बॉलीवुड अभिनेत्री और कोरियोग्राफर है।
–आईएएनएस
dharmpath.com dharmpath