एनबीए : सैक्रामेंटो किंग्स ने भारतवंशी सिम भुल्लर से करार किया

वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सिम भुल्लर बास्केटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) की टीम सैक्रामेंटो किंग्स से जुड़ने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सैक्रामेंटो किंग्स के साथ 10 दिन का करार किया है। टीम प्रबंधन ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 22 वर्षीय भुल्लर शुक्रवार को न्यू ओरलियांस पोलिकंस के खिलाफ किंग्स की ओर से पहला मैच खेल सकते हैं।

भुल्लर की लंबाई 7.5 फीट है और वह करीब 164 किलोग्रााम के हैं। उनका जन्म टोरंटो में हुआ और उनके माता-पिता भारत से ताल्लुक रखते हैं।

वह इससे पहले न्यू मेक्सिको स्टेट टीम के साथ टूर्नामेंट के दो सत्र खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493