लॉस एंजेलिस, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका एनास्टेसिया का दौरे के दौरान वजन बढ़ गया है, लेकिन वह इससे परेशान नहीं हैं, बल्कि इसे सकारात्म तौर पर देखती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, एनास्टेसिया ने ‘बैंग शोबिज’ को बताया, “मैंने अपने दौरे के दौरान वजन बढ़ा लिया है, जो सकारात्मक है। मैं अब स्वस्थ हूं।”
एनास्टेसिया के अनुसार, हालांकि कई लोगों को उनका दुबला-पतला रूप पसंद आ सकता है, पर वह स्वस्थ रहना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ा लिया।
एनास्टेसिया ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरा आकार अब अच्छा है। मेरे पास वजन बढ़ाने का मौका नहीं था, क्योंकि यह एक ऐसी चीज है, जिसकी आप कामना नहीं कर सकते।”
dharmpath.com dharmpath