एनिमेटेड फिल्म ‘फ्रोजेन’ के सीक्वल की तैयारी

लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। बहुद्देशीय मॉस मीडिया कॉरपोरेशन द वॉल्ट डिजनी कंपनी ने एनिमेटेड फिल्म ‘फ्रोजेन’ का सीक्वल बनाने की योजना बनाई है।

डिजनी ने ‘फ्रोजन’ का सीक्वल बनाने की घोषणा गुरुवार को की।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह घोषणा डिजनी की एक बैठक में की गई, जहां कंपनी के प्रमुख बॉब ईगर ने मौजूद लोगों को नई ‘फ्रोजेन फीवर’ लघु फिल्म दिखाई। उन्होंने बताया कि ‘फ्रोजेन 2’ का निर्देशन जेनिफर ली और क्रिस बक करेंगे।

वाल्ट डिजनी और पिक्सर एनिमेशन स्टूडियोज के मुख्य रचनात्मक अधिकारी जॉन लासेटर ने बताया, “हमने ‘फ्रोजेन फीवर’ के निर्माण का लुत्फ उठाया।”

उन्होंने कहा, “जेनिफर ली और क्रिस बक सीक्वल के बेहतरीन विचार के साथ आ रहे हैं। हम आपको अरेंदेले वापस ले जा रहे हैं। हम इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।”

अभिनेत्री इडीन मेंजेल, क्रिस्टेन बेल, जोश गैड और जोनाथन ग्रोफ की आवाज की आवाज में डब 2013 में प्रदर्शित हुई ‘फ्रोजेन’ ने दुनियाभर में 1.2 अरब डॉलर की कमाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493