लॉस एंजेलिस, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार जस्टिन थेरॉक्स का कहना है कि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी जेनिफर एनिस्टन के लिए टीवी शो का चरित्र लिखना पसंद करेंगे।
लॉस एंजेलिस, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार जस्टिन थेरॉक्स का कहना है कि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी जेनिफर एनिस्टन के लिए टीवी शो का चरित्र लिखना पसंद करेंगे।
वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ ने थेरॉक्स के हवाले से बताया, “अगर कोई सही मौका आया तो निश्चित तौर पर मैं लिखूंगा।”
उन्होंने कहा, “कभी-कभार कई विचार आते हैं, लेकिन यह ऐसा होना चाहिए जिसे मैं लिख सकूं और वह उसमें काम कर सकें। यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन हां अगर हम साथ काम कर पाते हैं तो यह शानदार होगा।”
इससे पहले एनिस्टन ने कहा था कि अगर वह कभी टीवी पर वापसी करती हैं तो वह चाहेंगी कि शो प्रीमियम केबल नेटवर्क का हिस्सा बने।
इस बीच थेरॉक्स फिलहाल शो ‘द लेफ्टओवर्स’ के तीसरे और आखिरी सीजन के प्रचार से जुड़े काम में व्यस्त हैं। यह भारत में 18 अप्रैल से स्टार वल्र्ड प्रीमियर एचडी पर प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath