न्यूयार्क, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन अपने पति जस्टिन थेरॉक्स के साथ डिनर डेट पर दिखीं, जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव और तलाक लेने की खबरों पर विराम लग गया।
डेलीमेल डाट को डाट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, एनिस्टन (47) और थेरॉक्स (45) शनिवार रात मैनहट्टन के समीप नोहो में स्थित एक रेस्टोरेंट से एक दूसरे का हाथ थामे, मुस्कुराते हुए बाहर निकले।
अभिनेत्री एंजेलिना जोली द्वारा ब्रैड पिट से तलाक की अर्जी दाखिल करने के पांच दिन बाद एनिस्टन और थेरॉक्स सार्वजनिक रूप से एक साथ देखे गए।
टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ की अभिनेत्री काले रंग काला टॉप, काला ढीला पतलून पहने और कमर में काला बेल्ट लगाएं नजर आई। उनके गले में सोने का चमचमाता पेंडेंट भी दिखा।
dharmpath.com dharmpath