एनिस्टन बना रहीं है सहेलियों के साथ हवाई घूमने की योजना

लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन अपने पति जस्टिन थेरोक्स से अलगाव के अपनी 10 सहेलियों के साथ हवाई घूमने की योजना बना रही है और यह केवल लड़कियों का दल होगा।

इस जोड़े ने साल 2015 में शादी की और इस साल 16 फरवरी को जारी एक संयुक्त बयान में दोनों ने अलगाव की घोषणा की थी।

अब, जब उसकी सहेलियां उसे समर्थन देने उसके पास आईं है तो एनिस्टन की योजना हवाई के बीच पर धूप का आनंद लेने की है, ताकि वो तनाव से दूर बेहतर महसूस कर सकें।

द सन डॉट को डॉट यूके को एक सूत्र ने बताया, “जेन को बीच पर छुट्टियां मनाना पसंद है। किसी बीच की यात्रा करने या किसी पूल किनारे लेटे रहने से बेहतर उनके लिए आनंद मनाने की कोई और चीज नहीं है। सामान्यत: वे मैक्सिको जाती हैं, लेकिन वे मैक्सिको नहीं जाना चाहती, क्योंकि वहां जाने पर उन्हें जस्टिन की बहुत ज्यादा याद आएगी, जिसके साथ वे अक्सर मैक्सिको जाती थी।”

सूत्र ने कहा, “चर्चा है कि वे अपनी 10 सहेलियों के साथ हवाई जा रही है। फिलहाल उनकी करीबी 10 सहेलियां उनके घर में ही रुकी हुई हैं।”

सूत्र ने बताया, “उनकी सहेलियां उनके घर पर इसलिए रुकी हुई हैं, ताकि वे अकेला महसूस ना करें। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493