बर्मिघम, 6 जून (आईएएनएस)। हेप्टाएथलोन स्पर्धा की ओलंपिक चैम्पियन ब्रिटेन की जेसिका एनिस-हिल ने बीजिंग विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को होने वाले आईएएएफ डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार लंदन ओलंपिक (2012) में स्वर्ण पदक जीतने के बाद जेसिका ने पिछले सप्ताहांत पहली बार एक हेप्टाएथलोन स्पर्धा में हिस्सा लिया।
आस्ट्रिया के शहर गोट्जिस में हुए इस हाइपो मीटिंग टूर्नामेंट में जेसिका चौथा स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहीं और अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाइ किया।
जेसिका ने कहा कि उन्होंने अपने कोच टोनी मिनिसियेलो से चर्चा कर बर्मिघम ग्रांप्री. से हटने का फैसला किया। उनके मुताबिक वह हाल में मां बनी है और इसलिए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी के तौर पर अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
dharmpath.com dharmpath