‘एन्नई अरिदाल’ ने 20.83 करोड़ रुपये कमाए

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत कुमार की तमिल फिल्म ‘एन्नई अरिदाल’ रिलीज के बाद पहले दो दिनों में तमिलनाडु में 20.83 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही।

फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी।

फिल्म व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ आईएएनएस को बताया, “एक स्टार की फिल्म गुरुवार के दिन रिलीज होना और उससे जबर्दस्त कमाई करने की उम्मीद करना असंभव है, लेकिन ‘एन्नई अरिदाल’ ने ऐसा किया। रिलीज वाले दिन इसने करीब 11.5 करोड़ रुपये कमाए और पहले दो दिनों में कुल 20.83 करोड़ रुपये बंटोर लिए।”

गौतम वासुदेव मेनन निर्देशित ‘एन्नई अरिदाल’ में तृषा कृष्णन व अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।

त्रिनाथ ने कहा कि मिली-जुली समीक्षा के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493