एन.चंद्रबाबू नायडू का किरदार निभाना सम्मान की बात : राणा दग्गूबाती

चेन्नई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गूबाती ‘एनटीआर’ की बायोपिक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू का किरदार निभाते नजर आएंगे।

राणा ने कहा कि नायडू का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात है।

राणा ने सोमवार सुबह ट्विटर पर नायडू के साथ एक तस्वीर साझा की जिसमें वह नायडू के साथ नजर आ रहे हैं। राणा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “‘एनटीआर’ आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का किरदार निभाना सम्मान। अपना कीमती समय देने के लिए शुक्रिया।

यह बायोपिक दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार व राजनेता एन.टी. रामा राव के जीवन पर आधारित है। अभिनेत्री विद्या बालन कथित तौर पर फिल्म में एनटीआर की पत्नी बसावतराकम का किरदार निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493