नेशनल चैम्बर ऑफ टूरिज्म के अध्यक्ष फ्रेडे गामारा के अनुसार, इस बैठक से क्षेत्र के व्यापार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
एपेक ‘इकोनॉमिक लीडर्स वीक’ की बैठक का आयोजन 14 से 20 नवंबर तक लीमा में होगा। गामारा ने कहा, “पर्यटन क्षेत्र में यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर है। हमारे पास निवेश के और संयुक्त विकास के अवसर होंगे।”
इस बैठक में चीन की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा जैसे कई उद्यमी शामिल होंगे। गामारा ने कहा, “चीन से व्यापार जगत के नेता और निवेशकों के साथ-साथ पत्रकार भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।”
गामारा ने कहा कि चीन और पेरू के बीच व्यापार संबंधों में हाल ही के वर्षो में बढ़ावा हुआ है। चीन की कई कंपनियां व्यापार के लिए दक्षिण अमेरिकी देश में आ रही हैं और उन्हें आशा है कि इसमें और भी इजाफा होगा।
dharmpath.com dharmpath