एपेक शिखर समेमलन में नहीं शामिल होंगी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति

सियोल, 9 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे इस महीने के अंत में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक शिखर सम्मेलन (एपेक) में नहीं शामिल होंगी।

सियोल, 9 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे इस महीने के अंत में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक शिखर सम्मेलन (एपेक) में नहीं शामिल होंगी।

इस संबंध में विदेश मंत्रालय से बयान जारी किया गया है। एपेक सम्मेलन में पार्क के शामिल नहीं होने की जानकारी ऐसे समय में आई है, जबकि उनकी विश्वासपात्र सहयोगी रहीं चोई सून-सिल के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले सुर्खियों में हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चो जून-हियक ने संवाददाताओं से कहा कि पार्क ने कोरियाई प्रायद्वीप में सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए एपेक नेताओं की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

प्रवक्ता के मुताबिक, यह फैसला उत्तर कोरिया द्वारा सितंबर में किए गए पांचवें परमाणु परीक्षण के फौरन बाद ही लिया गया था।

दो दिवसीय एशिया-प्रशांत आर्थिक शिखर सम्मेलन 19 नवंबर से पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493