एप्पल, गोल्डमैन सैक्स अगले साल लांच कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड

सैन फ्रांसिस्को, 11 मई (आईएएनएस)। कहा जा रहा है कि एप्पल ने निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के साथ साझेदारी की है और वह अगले साल एक क्रेडिट कार्ड जारी कर सकती है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रपट में दावा किया गया है कि नए क्रेडिट कार्ड बर्कले के साथ एप्पल के क्रेडिट कार्ड साझेदारी के खत्म होने को चिन्हित करता है, अब एप्पल पे ब्रांडिग का उपयोग करेगी।

रपट में कहा गया है कि गोल्डमैन सैक्स एप्पल के ग्राहकों को इन-स्टोर कर्ज की भी पेशकश मुहैया कराएगी।

गोल्डमैन सैक्स ने अमेरिकन एक्सप्रेस से उसके प्लैटिनम कार्ड के लिए साझेदारी की है। उपभोक्ता क्रेडिट कार्ड के क्षेत्र में यह कंपनी का पहला प्रयास था।

वहीं, एप्पल को इस कदम से यूजर्स द्वारा एप्पल पे को अपनाने की गति बढ़ने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493