एप्पल होमपैड की लांचिंग कुछ हफ्तों में : रपट

सैन फ्रांसिस्को, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पहले से ही लांच होने में हुई देरी के बाद अब एप्पल का स्मार्ट हाई-फाई स्पीकर होमपैड अगले 4.6 हफ्तों में बाजार में उतार दिया जाएगा, जो कि अमेजन के स्मार्ट स्पीकर इको की प्रतिद्वंद्वी होगा।

9टू5मैक की एक रपट में कहा गया है, “प्रौद्योगिकी विश्लेषकों का कहना है कि होमपैड स्मार्ट स्पीकर को ‘अगले 4-6 हफ्तों में लांच कर दिया जाएगा’, जिसकी लांचिंग में पहले ही बहुत देरी हो चुकी है। अब इसे बाजार में पहले से मौजूद प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।”

प्रौद्योगिकी विश्लेषकों का कहना है कि अमेजन ने अपने इको स्पीकर की कीमत काफी आक्रामक तरीके से निर्धारित की है, जिससे बाजार में इको स्पीकर का प्रभुत्व बढ़ा है।

एप्पल ने पिछले साल जून में 349 डॉलर कीमत का होमपैड लांच करने की घोषणा की थी और कहा था कि साल की समाप्ति से पहले इसे बाजार में उतार दिया जाएगा।

हालांकि नवंबर में कपर्टिनो की दिग्गज कंपनी ने कहा कि उसे अभी होमपैड को बाजार में उतारने के लिए अधिक वक्त चाहिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493