एप्प माए और सरिता ने यूपी दंगल को दिलाई पीडब्लूएल-4 में पहली जीत

लुधियाना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। एप्प माए ने सोमवार को अपना रोमांचक मुकाबला जीतते हुए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सीजन में अपनी टीम यूपी दंगल को पहली जीत दिलाई। एप्प के शानदार खेल के दम पर यूपी ने मुंबई महारथी को 4-3 से हरा दिया।

इस हार से विनेश फोगट की मुंबई को सेमीफाइनल में पहुंचने के अभियान को धक्का लगा।

इससे पहले दिन के पहले मैच में राष्ट्रीय चैम्पियन जितेंदर ने 74 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई महारथी के जूनियर नेशनल चैम्पियन सचिन राठी को 14-0 से हराकर यूपी दंगल को शानदार शुरुआत दिलाते हुए उसे 1-0 से आगे कर दिया।

57 किलोग्राम भारवर्ग के महिला मुकाबले में एशियन चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता सरिता ने मुंबई महारथी की पैन अमेरिकन चैम्पियनशिप कांस्य पदकधारी बेट्जाबेथ एंजेलिका को 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह जीत सरिता के धैर्य और ²ढ़ संकल्प की रही। उन्होंने आक्रामक वेनेजुएलाई प्रतिद्वंद्वी की एक नहीं चलने दी। उनकी जीत से यूपी 2-0 से आगे हो गई।

दीपक पुनिया ने यूरोपीय अंडर-23 रजत पदक विजेता इराकी मिसितुरी पर 86 किलोग्राम भारवर्ग के कड़े मुकाबले में 3-2 से अप्रत्याशित जीत हासिल करके मुंबई का खाता खोला।

अब मुंबई महारथी का सर्वश्रेष्ठ दांव एशियन और राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता विनेश फोगट पर था। विनेश को 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादजि़ंस्काया से जबदरदस्त चुनौती मिली। आखिर में विनेश 53 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में 5-3 से जीतने में सफल रहीं। इस जीत से मुंबई 2-2 से बराबर हो गई।

एशियन चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता जॉर्जी साकेंडेलिड्जे ने 125 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई के यूरोपीय चैम्पियन बैत्सीव व्लादिस्लाव को 2-1 से हराकर यूपी को टाई में 3-2 से आगे कर दिया था।

इसके बाद माए पर इस बढ़त को जीत में तब्दील करने की जिम्मेदारी थी और एस्टोनियाई पहलवान ने महिला 76 किलोग्राम भारवर्ग में अपने से ज्यादा अनुभवी हंगरियन पहलवान सेनेथ को कड़ी टक्कर के बाद 5-3 हराते हुए यूपी को 4-2 से आगे कर दिया।

मुकाबले का आखिरी मैच 65 किलोग्राम भारवर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियन हरफूल ने जीता। मुंबई महारथी के पहलवान ने कड़े मुकाबले में पंकज राणा को 15-6 से हराकर यूपी दंगल की जीत का अंतर 4-3 किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493