एफआईएच ने किया नवीन पटनायक को सम्मानित

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को हॉकी के विकास में अतुलनीय योगदान देने के लिए एफआईएच प्रेसिडेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया है।

इस मौके पर हॉकी इंडिया ने सोमवार को पटनायक को बधाई दी।

पटनायक को यह सम्मान एफआईएच द्वारा 28 नवंबर से ओडिशा में होने वाले हॉकी विश्व कप-2018 को शुरू करने और उनकी सरकार द्वारा इस आयोजन के उत्साह को बढ़ावा देने हेतु किए गए उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक को राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई 46वीं एफआईएच कांग्रेस सम्मेलन में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एचआई के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने कहा, “एचआई की ओर से मैं पटनायक को एफआईएच प्रेसिडेंट पुरस्कार मिलने पर बधाई देता हूं। यह उस इंसान के सम्मान में है, जो हमेशा से ओडिशा में खेल और हॉकी के प्रसार के लिए हमेशा अग्रसर रहा है।”

उल्लेखनीय है कि ओडिशा देश में हॉकी के गढ़ के रूप में उभरा है और नवीन पटनायक की सरकार ने राज्य तथा देश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। विश्व की मेजबानी के अलावा ओडिशा सरकार भारत की महिला तथा पुरुष हॉकी टीमों की प्रायोजक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493