पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई, जबकि 352 से अधिक घायल हो गए।
एफआईए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में कहा, “एफआईए और 140 देशों में रह रहे इसके 236 सदस्यों ने पेरिस आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।”
वेबसाइट में आगे कहा गया, “एफआईए समुदाय इस असह्य त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करता है।”
रविवार को ब्राजीलियाई जीपी में मर्सिडीज फॉमूर्ला वन टीम के चालक निको रोजबर्ग ने अपनी टीम के साथी चालक लुईस हैमिल्टन को मात दी।
एफआईए ने अपने बयान में कहा कि रेस की शुरुआत से पहले एफ1 चालकों ने प्री-रेस परेड के दौरान बांह पर काले रंग की पट्टी बांध कर ‘पेरिस हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।’
परेड के दौरान चालकों की गाड़ी पर फ्रांस के झंडे के साथ काले रंग का रिबन भी दर्शाया गया।
dharmpath.com dharmpath