एफएमसीजी शेयर उछले, आईटीसी में सबसे ज्यादा वृद्धि

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को रिकार्ड वृद्धि देखी गई, जिसमें सबसे ज्यादा वृद्धि आईटीसी के शेयरों में आई।

बीएसई के एमएफसीजी सूचकांक सोमवार को पिछले 52 हफ्तों की नई ऊंचाई यानी 10,936.47 अंक पर पहुच गया और अपराह्न् 3.00 बजे यह 3,51 फीसदी वृद्धि के साथ 10,794.56 अंकपर कारोबार कर रहा था।

वहीं, अपराह्न् 3.00 बजे आईटीसी का शेयर छह फीसदी वृद्धि के साथ 343.15 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयर में वृद्धि का मुख्य कारण जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) पणाली के अंतर्गत सिगरेट पर लगने वाले अतिरिक्त उत्पाद कर में दी गई छूट है।

ट्रेडबुल्स के निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी ध्रुव देसाई ने आईएएनएस को बताया, “जीएसटी लागू होने से एफएमसीजी शेयरों में तेजी आई है, खासतौर से आईटीसी के शेयरों में इसलिए तेजी आई है, क्योंकि सिगरेट पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क हटा लिया गया। असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में बदलाव से एफएमसीजी कंपनियों को फायदा होगा।”

ट्रेड स्मार्ट ऑनलाइन के निदेशक विजय सिंघानिया ने कहा, “आईटीसी में वृद्धि पहले से ही संभावित थी। जीएसटी के अंतर्गत सिगरेट पर कर कम हुआ है, जिसके कारण एफएमसीजी शेयर सकारात्मक रुझान दिखा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493