एफएलओ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित होंगी ट्विंकल, एकता

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना और फिल्म और टेलीविजन हस्ती एकता कपूर को फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के 34वें वार्षिक सत्र में एफएलओ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और एफएलओ के सत्र में महत्वपूर्ण मुद्दे पर संबोधित करेंगे, जो फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की महिला व्यापारिक शाखा हैं। सत्र पांच अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर विशिष्ट अतिथि होंगी।

सत्र के दौरान, एफएलओ कोचर समेत 10 भारतीय महिला हस्तियों को एफएलओ आइकन अवार्ड से सम्मानित करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493