एफए कप : क्वार्टर-फाइनल में पहुंचे चेल्सी, युनाइटेड, ब्राइटन और लिसेस्टर

लंदन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। एफए कप के क्वार्टर फाइनल में मौैजूदा प्रीमियर लीग चैम्पियन चेल्सी का मुकाबला लिसेस्टर सिटी से होगा जबकि मैनचेस्टर युनाइटेड को क्लब ब्राइटन एंड होव एल्बियन से भिड़ना है।

मैनचेस्टर युनाइटेड ने 1983 में एफए कप फाइनल में ब्राइटन का सामना किया था और अब दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल आमने-सामने होंगी।

एफए कप के अनुसार, इनके अलावा रविवार को टॉटेनहम और रोचडाले एएफसी के बीच रविवार को होने वाले मैच के विजेता का मुकाबला शेफील्ड वेन्सडे या स्वानसी से होगा।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साउथेम्प्टन का मुकाबला मैनचेस्टर सिटी और विगन एथलेटिक के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

ये मैच 16 से 19 मार्च के बीच होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493