एफए कप : टॉटेनहम ने कड़े मुकाबले में रोचडाले से ड्रॉ खेला

रोचडाले, 19 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब टॉटेनहम हॉटस्पर ने एफए कप के पांचवें दौर में रविवार को रोचडाले एएफसी से 2-2 से ड्रॉ ख्ेाला।

बीबीसी के अनुसार, इस ड्रॉ के कारण टॉटेनहम और रोचडाले के बीच 1 मार्च को दोबारा पांचवें दौर को मैच खेला जाएगा।

मैच के पहले हाफ में मेहमान टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और रोचडाले के फारवर्ड इयान हेंडरसन ने 45वें मिनट में गोल दाग कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में टॉटेनहम ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। विंटर ट्रांसफर विंडो में टीम से जुड़े लुकास मोउरा ने 59वें मिनट में गोल कर मेहमान टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

इसके बाद, स्पर्स के स्ट्राइकर हैरी केन ने 88वें मिनट में पेनाल्टी से गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

ऐसा लग रहा था की टॉटेनहम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी तभी रोचडाले के स्टीव डेविस ने इंजुरी टाइम (90+3) में गोल करके मैच को 2-2 से ड्रॉ कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493