एफटीआईआई विद्यार्थियों को प्रेरणादायक व्यक्ति चाहिए : घेवन

कोलकाता, 20 जुलाई (आईएएनएस)। कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में अपनी ‘मसान’ से तारीफें पाने वाले फिल्म निर्देशक नीरज घेवन को भी लगता है कि अभिनेता गजेंद्र चौहान को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) का अध्यक्ष बनाया जाना ठीक नहीं है। उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि इस मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

घेवन ने आईएएनएस को बताया कि विद्यार्थियों को प्रेरणा देने वाले व्यक्ति की जरूरत है। गजेंद्र चौहान इस काम के लिए सही नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि इस मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है..पूरे फसाद की जड़ यह है कि एक शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से कोई प्रेरणा देने वाला व्यक्ति चाहिए।”

घेवन ने कहा, “गजेंद्र चौहान एक अच्छे व्यक्ति हैं। उनकी साख है, लेकिन इस चीज (प्रेरणा देने) के लिए उनकी साख नहीं है।”

घेवन की ‘मसान’ में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, विकी कौशल के अलावा संजय मिश्रा और नवोदित अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी भी हैं। इसने इस साल कान्स में प्रोमिसिंग फ्यूचर प्राइज और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (फिप्रेसी) पुरस्कार जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493