वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के प्रमुख पद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद क्रिस्टोफर व्रे इस सप्ताह अपनी नियुक्ति के संबंध में सीनेट की एक समिति के समक्ष पेश होंगे।
द हिल पत्रिका के मुताबिक, क्रिस्टोफर व्रे बुधवार सुबह सीनेट ज्यूडिशियरी कमेटी के समक्ष पेश होंगे।
ट्रंप ने घोषणा की है कि क्रिस्टोफर व्रे एफबीआई के अगले प्रमुख होंगे। इसके एक दिन पहले आठ जून को जेम्स कोमे सीनेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराएंगे। जेम्स कोमे को ट्रंप ने एफबीआई के प्रमुख पद से बर्खास्त कर दिया था।
व्रे रूस से संबंधित मामलों की जांच नहीं करेंगे, क्योंकि यह जांच वर्तमान में एफबीआई के पूर्व प्रमुख रॉबर्ट मूलर कर रहे हैं, जिनका चयन न्याय विभाग ने विशेष परामर्शदाताके रूप में किया था।
dharmpath.com dharmpath