एफबीआई हिलेरी के अपराधों से वाकिफ : ट्रंप

स्टर्लिग हाइट्स, 7 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधा है।

ट्रंप ने अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) द्वारा हिलेरी क्लिंटन को क्लीन चिट दिए जाने के कुछ घंटे बाद कहा कि जांच एजेंसियां हिलेरी के भयावह कृत्यों के लिए उसे इस तरह बचने नहीं दे सकते।

ट्रंप ने रविवार रात को डेट्रॉयट में एक रैली में एफबीआई द्वारा हिलेरी के ईमेल की समीक्षा पर संदेह जताया।

ट्रंप ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “आप आठ दिनों में 650,000 नए ईमेल की समीक्षा नहीं कर सकते। आप ऐसा नहीं क सकते। हिलेरी क्लिंटन दोषी हैं। वह यह जानती हैं। एफबीआई भी जानती है। लोग भी जानते हैं और अब यह अमेरिकी लोगों पर है कि वह आठ नवंबर को अपने मताधिकार की ताकत से न्याय करें।”

ट्रंप के संबोधन के दौरान भीड़ बार-बार हिलेरी के विरोध में चिल्लाती रही, “उसे जेल में बंद करो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493