एफसी गोवा का मोरक्को के मिडफील्डर जाहोउ के साथ करार

पणजी, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के क्लब एफसी गोवा ने बुधवार को मोरक्को के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अहमद जाहोउ के साथ एक साल का ऋण करार किया है।

जाहोउ को मोरक्को को क्लब एफयुएस रबात से ऋण करार पर गोवा क्लब में शामिल किया गया है।

मोरक्को के मिडफील्डर जोहाउ अब अक्टूबर में क्लब के प्री-सीजन की शुरुआत के साथ ही टीम में शामिल होंगे।

जाहोउ के शामिल होने से गोवा टीम की मिडफील्ड टुकड़ी मजबूत होगी। उनमें गोल करने की भी क्षमता है।

मोरक्को 29 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए भी कई मैच खेले हैं और 2011-12 सीजन में मोगरेब टेटोउआन के साथ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भी जीती थी।

जाहोउ ने कहा, “मैं गोवा क्लब के साथ करार कर काफी खुश हूं। यह एक चुनौती है और मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। मैंने मोरक्को में कोच के साथ काफी अच्छा समय बिताया है। उन्होंने मेरे करियर के विकास में मदद की थी।”

खिलाड़ी ने कहा, “मैंने गोवा क्लब के बारे में काफी अच्छी बात सुनी है और मैं अब क्लब के साथ और उसके समर्थकों के सामने खेलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493