एफसी पुणे सिटी का मार्को, मैनुएल के साथ करार

पुणे, 23 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब एफसी पुणे सिटी ने मंगलवार को मार्को स्टानोविक और मैनुएल जेसस ओर्टिज टोरीबियो के साथ करार की घोषणा की है।

राजेश वाधवान ग्रुप और अर्जुन कपूर की साझेदारी वाले क्लब में मार्को और मैनुएल को दामिर ग्रगिक और रोबर्टिनो पुगलियारा के स्थान पर शामिल किया जा रहा है। इन दोनों को क्लब से आजाद कर दिया गया था।

पुणे क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोंडेल ने कहा, “मार्को एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने आस्ट्रिया की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह हमारे मिडफील्ड को मजबूत करेंगे। दूसरी ओर मैनुएल के पास स्पेनिश लीग में खेलने का अनुभव है। वह हमारे डिफेंस को मजबूत करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493